Category Archives:  Entertainment

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने हीरो नहीं विलन का बनाया हमसफ़र, जानिए

Jan 21 2021

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड इंडिया की वो इंस्डस्ट्री है, जो हर समय किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है | खैर आज हम किसी सुर्खी या खबर के बारे में बात करने नहीं जा रहे है | आज हम बॉलीवुड की वाइव्स के बारे में बात करेंगे | अक्सर देखा जाता है, कि एक्ट्रेसेस फ़िल्मी हीरो से या प्रोड्यूसर से या फिल्म के डायरेक्टर से शादी करती है | वहीँ कई एक्ट्रेसेस बड़े बड़े बिजनेसमैन से भी शादी करती है, जैसे शिल्पा शेट्टी और जूही चांवला | लेकिन कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है, जिन्होने फिल्म के हीरो नहीं बल्कि फिल्मो के विलन को अपना हमसफ़र चुना | आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है कौन है, वे एक्ट्रेसेस |


रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा 


बॉलीवुड के खूंखार विलन की बात हो और आशुतोष राणा का नाम ना आए, ये तो नामुमकिन है | आपको जानकर हैरानी होगी कि मराठी सिनेमा और हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की है | उन्होंने साल 2001 में शादी की थी |



स्वरुप सम्पत और परेश रावल


परेश रावल बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है | एक्टिंग के हर क्षेत्र में महारत रखने वाले परेश रावल ने 90 के दशक में कई फिल्मो में विलन के किरदार निभाए है | दिलवाले फिल्म में उनका किरदार मामा ठाकुर तो आज भी लोगो को पसंद है | बता दे परेश रावल ने लव मैरिज की थी वो भी 1979 की मिस इंडिया स्वरुप सम्पत से |

शिवांगी कपूर और शक्ति कपूर


बॉलीवुड के बेहतरीन विलेन्स में शक्ति कपूर का नाम जरूर आता है | उन्होंने एक जमाने की चर्चित एक्ट्रेस शिवंगी कोल्हापुरे से शादी की है | उनकी पहली मुलाकात 1980 में आयी फिल्म 'किस्मत' के सेट पर हुयी थी | शक्ति पहली ही नजर में शिवांगी को दिल बैठे और फिर 1982 में उन्होंने शादी कर ली | बता दे शिवांगी फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है |

पूजा बत्रा और नवाब शाह


नवाब शाह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर है | फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है | वे कई बॉलीवुड के साथ साथ की तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मो में विलन का किरदार निभा चुके है | उन्होंने साल 2019 में एक्ट्रेस और मॉडल पूजा बत्रा से शादी की है | बता दे ये कपल अपनी फिटनेस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर